रायपुर। दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में ‘गौठान दिवस’ मनाया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कलेक्टरों से कहा गया है कि गौठान दिवस के कार्यक्रम में सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। गौठान दिवस पर गौठानों में सुबह प्रभातफेरी निकाली जाए। श्रम दान से गौठानों की साफ-सफाई कराई जाए।

नई संरचनाओं का भूमिपूजन

गौठान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन के साथ ही नवीन स्वीकृत गौठान और गौठान में विभिन्न योजनान्तंर्गत निर्मित संरचनाओं का भूमि-पूजन भी कराया जाए।