रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले ही कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश के मंडला जिले से लाया जा रहा 2 लाख 31 हजार 264 रुपये मूल्य का 158 क्विंटल धान और उसे परिवहन कर रहा ट्रक जब्त किया गया। अवैध धान परिवहन के खिलाफ राजस्व और कृषि विभाग की जिले में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
कृषि विभाग के आरइओ वासुरे ने बताया कि वाहन मध्यप्रदेश के मंडला से धान लाया जा रहा था। धान का अवैध परिवहन करने की जानकारी मिलने पर ट्रक को थाने में रोका गया और सुबह जांच की गई।
रायपुर लाया जा रहा था धान
जांच के दौरान वाहन में डिंडोरी रोड मंडला के गुरुकृपा इंडस्ट्री से रायपुर के आर्यस ग्रेन प्राइवेट लिमिटेड के लिए बिल्टी नंबर 211 व मंडला की कृषि उपज मंडी से 16 नवंबर को हरि ओम ट्रांसपोर्ट मंडला के द्वारा धान लोड कर रायपुर के लिए भिजवाया जा रहा था।
गांव में कोचिये सक्रिय
समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले गांवों में किसानों का धान कम दाम पर खरीदने कोचिए सक्रिय हैं। 1400 से 1450 रुपये तक किसानों के धान को खरीदकर स्टाक कर रहे हैं।
पोलमी में धान किया गया था जब्त
रविवार को कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम पोलमी में 255 क्विंटल धान का परिवहन कर रहे ट्रक को जब्त किया गया था। ये धान यूपी के प्रयागराज से दुर्ग परिवहन किया जा रहा था। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले राजस्व विभाग की यह पहली कार्रवाई थी।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
