रायपुर। स्वच्छतम राज्य का अवार्ड लेने के बाद रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। स्वच्छ अमृत महोत्सव में छत्तीसगढ़ को मिले स्वच्छतम राज्य का अवार्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों ग्रहण कर रायपुर लौटे भूपेश बघेल के अभिनन्दन के लिए एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। लोगों ने पूरी गर्मजोशी के साथ छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी स्वच्छ राज्य का सम्मान मिलने पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिनन्दन करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।


मुख्यमंत्री इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को तीसरी बार राष्ट्रपति के हाथों प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है, इसके लिए सभी को बधाई। सीएम ने प्रदेश की जनता, सभी जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों सहित तमाम लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभी की मेहनत का फल है कि आज छत्तीसगढ़ को स्वच्छता का सर्वोच्च पुरस्कार मिला।


जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय, विधायक देवेंद्र यादव, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
