देहरादून। गृह मंत्री अमित शाह आज जाएंगे उत्तराखंड भारी बारिश के बाद हालातों का लेंगे जायजा । अमित शाह शाम को उत्तराखंड पहुंचेंगे जहां वह उच्च अधिकारियों और राहत कार्य में शामिल टीमों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे भी करेंगे।

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से मंगलवार को 42 और लोगों की मौत हो गयी है तथा कई मकान ढह गए है। कई लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। वर्षाजनित घटनाओं में अब तक मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। सबसे अधिक मौतें नैनीताल जिले में हुई हैं जहां 28 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। छह-छह लोगों की मौत अल्मोड़ा एवं चंपावत जिलों में, एक-एक व्यक्ति की मौत पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिले में हुई है। इसके अलावा 12 लोग घायल और 11 लोग लापता बताए जा रहे है |