अमेरिका। अमेरिकी राज्य टेक्सास में हुआ मंगलवार को एक बड़ा हादसा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान क्रैश हो गया। प्लेन में सवाल 3 चालक दल समेत 21 यात्री सुक्षित बचा लिए गए ये रही राहत की खबर। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लगने से पहले ही यात्रियों और चालक दल को बाहर निकाल लिया गया था। टीवी और सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी विमान में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को मैकडॉनेल डगलस विमान ह्यूस्टन हवाई अड्डे ब्रुकशायर से उड़ान भर रहा था, तब यह एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल कर राख हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक विमान से ह्यूस्टन एस्ट्रो और बोस्टन रेड सोक्स के बीच एक प्ले-ऑफ बेसबॉल खेल देखने के लिए प्रशंसकों को ले जाया जा रहा था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
