आज कल की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते हमारी हेल्थ के साथ-साथ स्किन पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। इन सबका असर इतना बुरा पड़ता है की कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है, चेहरा बेजान सा नजर आने लगता है। उसके बाद आप और हम अपनी स्किन को पहले की तरह पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स में बहुत पैसे खर्च कर देते हैं


मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स और एंटी एजिंग सीरम उपलब्ध हैं पर उनमे से आपकी स्किन को कौन सा सीरम सूट करेगा ये कहना तोडा मुश्किल हो जायेगा । आप मार्केट से महंगा एंटी एजिंग सीरम खरीदने से बेहतर है की आप घर पर सीरम बना लें। घर पर बने सीरम से आपकी स्किन में नैचुरल निखार आएगा। इसके साथ ही आपकी स्किन स्मूद, जवां और ग्लोइंग हो जाएगी। तो चलिए जानते है होममेड नाइट सीरम कैसे बनाना है।


ऐसे बनायें फेस सीरम
सबसे पहले एक टीस्पून एलोवेरा का पल्प लें


उसके बाद 1 चम्मच चावल का पानी


फिर 5-6 बूंद बादाम का तेल


सीरम को चेहरे पर ऐसे लगाएं
सबसे पहले एक बाउल लें उसके बाद तीनों चीजें बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में रख लें। रोजाना सोने से पहले इसे चेहर पर लगाएं।


एलोवेरा, बादाम के तेल के साथ-साथ चावल का पानी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस सीरम में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कील-मुहांसों से भी निजात दिलाने में भी आपकी मदद करेंगे।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
