आज कल जितनी सुविधाएं हैं उतनी ही परेशानी भी हैं हर कोई लाइफ आसान चाहता है।अपनी लाइफ को आसान बनाने के लिए हर कोई शॉर्टकट चाहता है । इस शॉर्टकट के चलते कई परेशानीयां भी आती हैं।ये तो आप भी जानते हैं की ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, मोटापा तो अब आम समस्याएं बन चुकी हैं और इस समस्या से ना सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। तो अगर आप इन प्रॉब्लम्स को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं तो इसका मतलब ये कतई न समझें कि दवाइयां खाते हैं तो इसकी एवज में जो मर्जी वो खा सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं की डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को दवाइयों के साथ किस तरह के एतिहात बरतने चाहिए
ये सावधानियां बरतनी चाहिए ब्लडप्रेशर के मरीज को
अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं तो आप इसे तुरंत बंद कर दीजिए।
पैक्ड फूड, बेक्ड फूड, ब्रेड, बिस्किट और नमकीन चीज़ों को भी अपनी डाइट से आउट करें।
क्या आपको पता है , ज्यादा नमक का सेवन शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे किडनी पर प्रेशर पड़ने लगता है।


इसके नुकसान
अगर आप ब्लडप्रेशर की दवाइयों के साथ नमक के सेवन पर कंट्रोल नहीं पा रहें हैं तो हार्ट की आर्टरीज़ पर दबाव बढ़ जाता है जिससे वो डैमेज या ब्लॉक हो सकती हैं।
और किडनी फेल्योर का ख़तरा भी बढ़ जाता है।
आपके लिए सलाह
अगर आप ब्लडप्रेशर की दवाइयों का सेवन करते हैं तो अप अपनी डाइट मे केला और नारियल का पानी भी शामिल करें , ये बहुत ही फायदेमंद हैं ।
डायबिटीज़ मरीजों के लिए सावधानियां
अगर आप डायबिटीज़ की दवाइयों खाते हैं तो एल्कोहल पीना पूरी तरह से अवॉयड करें। क्योंकि ये आपके लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है ।
आपको बता दें की दवाइयों के सेवन के साथ एल्कोहल पीने से लिवर पर प्रेशर पड़ता है, जिससे दवाइयां असर ही नहीं करती। और आपके दवाइयां लेने का कोई मतलब नहीं होगा ।


नुक़सान
एल्कोहल पीने से आपके शरीर में सुस्ती बनी रहती है। शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
सलाह
डायबिटीज़ है तो कभी भी खाली पेट एल्कोहल का सेवन न करें। इस चीज का खास ध्यान रखें । इसके साथ ही साथ ही ब्रेड, बिस्किट और मठरी जैसी चीज़ें का सेवन बिल्कुल न करें ।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
