Indian Navy Day 2021: How in Navy?

भारत (India) के लिए नौसेना (Navy) का महत्व आज जितना है उतना शायद पहले कभी नहीं था. लेकिन इस महत्व को शायद ही कभी सही तरीके समझा गया. इसकी वजह यह है कि भारत पर हमले और खतरे रहे वह जमीन के रास्ते से ज्यादा हुए. भारतीय इतिहास में उत्तर पश्चिम से हुए हमलों की घटनाओं से भरा पड़ा है. लेकिन भारत की समुद्री सीमा बहुत विशाल है और आज के अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में इसकी सुरक्षा और भारतीय नौसेना का महत्व दोनों ही ज्यादा और संवेदनशील हो गया है. 4 दिसंबर को मनाया जा रहा नौसेना दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना की सालगिरह ही नहीं, बल्कि भारतीय नौसेना को सही परिपेक्ष्य में देखने का भी दिन है.

4 दिसंबर को ही क्यों
भारत में नौसेना दिवस हर साल चार दिसंबर को मनाने के पीछे नौसेना की खास उपलब्धि है. 1971 को जब बांग्लादेश की मुक्ति के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ी थी. उस युद्ध के घटनाक्रम में 4 दिसंबर की तारीख को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला कर उसे तबाह कर दिया था. इसकी सफलता की याद में इस दिन को मनाया जाता है.

कैसे ज्वाइन करें

इंडियन नेवी जॉइन करने के लिए यह आवश्यक है कि आपने 12वीं कक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो. यदि आपने 12वीं कक्षा की पढ़ाई अच्छे ढंग से की है तो आप इंडियन नेवी में होने वाले एग्जाम की तैयारी अच्छे तरीके से कर सकते हैं. जिस किसी छात्र ने 12वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास कर ली है. वह इंडियन नेवी जॉइन करने के लिए तैयारी शुरू कर सकता है.

इंडियन नेवी या भारतीय नौसेना में उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी के द्वारा किया जाता है यह एक रिक्रूटमेंट एजेंसी है जो कि भारतीय सरकार द्वारा चलाई जाती है. इंडियन नेवी में जाने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट जैसे बहुत सारे परीक्षणों से गुजरना होता है. लिखित परीक्षा में मैथमेटिक्स, जनरल नॉलेज, इंग्लिश, साइंस और रिजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं.

योग्यता
इंडियन नेवी जॉइन करने के लिए 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
12वीं कक्षा में इंग्लिश विषय में कम से कम 50% अंक, फिजिक्स और केमिस्ट्री में कम से कम 70% अंक होना जरूरी है.
इंडियन नेवी जॉइन करने के लिए भारत का नागरिक होना आवश्यक है.

तैयारी कैसे करें?

सबसे पहले आप जिस भी पद के लिए आवेदन करने जा रहे हैं या आवेदन कर चुके हैं उस पद के लिए योग्यता और उसके लिए होने वाले परीक्षाओं का अध्ययन करें.


उसके बाद परीक्षाओं के पैटर्न को समझें और उनके लिए तैयारी करने की जानकारी इकट्ठा करें.


लिखित परीक्षा की तैयारी करने के लिए पिछले सालों के पेपर डाउनलोड करें और उनके अनुसार अपनी तैयारी करें याद रहे कि प्रश्नों को हल करने की गति को बढ़ाने के लिए आपको बार-बार प्रश्न हल करके अनुभव हासिल करना होगा.


आपकी जानकारी में जिन जिन लोगों ने इंडियन नेवी का एग्जाम पास किया है उन लोगों से संपर्क करने का प्रयास करें तथा उन लोगों से परीक्षा पास करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य की जानकारी अवश्य ले.


आजकल हर एक कंपीटेटिव एग्जाम या फिर सरकारी नौकरियों के लिए होने वाले हर एग्जाम में जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्नों की तैयारी अवश्य करें ताकि जो भी जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाए वह आपका गलत ना हो.


भारतीय नौसेना जॉइन करने के लिए आपको इंग्लिश भाषा लिखने पढ़ने और बोलनी अवश्य आनी चाहिए.


इंडियन नेवी के एग्जाम में मैथमेटिक्स से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं इसीलिए मैथमेटिक्स से संबंधित प्रश्नों की तैयारी भी अवश्य करें।


हम जानते हैं कि इंडियन नेवी की परीक्षा पास करना इतना सरल नहीं है लेकिन अपने मन में एक सकारात्मक सोच बनाए रखें हमेशा याद रखें कि जो भी लोग इंडियन नेवी की परीक्षा पास करते हैं वह भी आपकी तरह ही विद्यार्थी होते हैं


पुरुषों के लिए कद 157 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए कर दे 152 सेंटीमीटर होना अति आवश्यक है.
छाती का विस्तार कम से कम 5 सेंटीमीटर होना चाहिए.


यह आवश्यक है कि छात्र को कोई भी हड्डियों से संबंधित रोग ना हो.


छात्र शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना चाहिए पोस्ट के अकॉर्डिंग छात्र के पास क्वालिफिकेशन होना जरूरी है.
छात्र आयु सीमा के अंतर्गत आता हो.


यह याद रहे की अलग अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता चाहिए होती है इसीलिए आप जिस भी पद के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं उस पद से रिलेटेड योग्यता को अच्छी तरीके से ऑफिशियल नोटिफिकेशन से पढ़ें.

अन्य जानकारी के लिए आप भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।