रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी की है। जिसमे छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) को देश के टॉप कृषि विश्वविद्यालयों की सूची में 16वां स्थान मिला है। पिछली बार की अगर बात करें तो विश्वविद्यालय को 23वें नंबर पर रखा गया था। इसमें 16वां स्थान मिलना बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है।
बता दें में वर्तमान में देश भर में 72 कृषि विश्वविद्यालय हैं। 20 जनवरी 1987 को स्थापित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने बहुत ही कम समय में ही देश के अनेकों पुराने और स्थापित कृषि विश्वविद्यालयों की तुलना में सूची में अच्छा रैंक प्राप्त किया है। कृषि शिक्षा हुए अनुसंधान के साथ ही विश्वविद्यालय ने कृषि विस्तार क्षेत्र में भी अनेक उपलब्धियां प्राप्त की है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत 28 कृषि विज्ञान संचालित है जिसमे कृषि विज्ञान केन्द्रों के तकनीकी मागदर्शन से हज़ारों किसानों को कृषि क्षेत्र में सफलता मिली है साथ ही अपनी आय बढ़ाने में सफल हुए है।
आईजीकेवी से 48 कॉलेज संबद्ध
राज्य बनने के बाद इंदिरा गांधी कृषि विवि से जुड़े कॉलेजों की संख्या बहुत कम थी।लेकिन अब 48 कॉलेज इससे संबद्ध हैं। इसमें शासकीय के साथ निजी कॉलेज भी शामिल हैं। इसमें स्नातक स्तर पर करीब ढ़ाई हजार सीटें हैं। एग्रीकल्चर, हार्टीकल्चर, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के अलावा फूड प्रोसेसिंग की पढ़ाई भी विवि के कॉलेजों में हो रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
