विधायक सत्यनारायण शर्मा ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से भेंट कर दिया आमंत्रण
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ओर से अधिकृत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा सभी राज्यों के राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री समेत अन्य विशिष्टजनों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्र और मोंमेटो देकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और ओड़िया भाषा व संस्कृति विभाग के मंत्री ज्योति प्रकाश पाणीग्राही से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए न्योता दिया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक को विधायक शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजधानी रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि इस महोत्सव के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को देखने और समझने का मौका मिलेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
