भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी अपनी प्रॉपर्टी को लेकर हमेश चर्चा में रहे है फिर चाहे वो उनकी पत्नी के करोड़ों के बैग को लेकर हो या फिर उनका मुंबई स्थित घर एंटिला। हाल फ़िलहाल में खबरें आ रही है की मुकेश अंबानी ने लंदन में ने लदंन के बकिंघमशायर में 300 एकड़ का स्टोक पार्क खरीद लिया है। तो क्याअब मुकेश अंबानी वहां जाकर बसने की तैयारी कर रहे हैं?
वैसे मीडिया में खबरें तो इसी तरह की चल रही थीं, लेकिन रिलायंस की तरफ से इसे लेकर एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा गया है कि यह आधारहीन बात है। रिलायंस के अनुसार अंबानी परिवार लंदन के स्टोक पार्क में जाकर बसने की कोई तैयारी नहीं कर रहा है। यह भी साफ किया गया कि अंबानी परिवार किसी और देश में भी जाने की कोई प्लानिंग नहीं कर रहा है।
खैर, आइए इस महल की खासियत के बारे में जानते हैं।
आपको बटन दें की ये आलीशान महल 1908 तक एक प्राइवेट रेसिडेंस हुआ करता था। ब्रिटेन के बकिंघमशायर में स्टोक पोज्स में स्थित स्टोक पार्क असल में 900 साल पुरानी प्रॉपर्टी है जो अब स्टोक पार्क होटल के नाम से जानी जाती है। 1908 के बाद इसे ब्रिटेन का पहला कंट्री क्लब बनाने की उम्मीद से खरीदा गया और उसके बाद इसे होटल बना दिया गया।


592 करोड़ रुपए में खरीदा है ये होटल।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस होटल को मुकेश अंबानी ने 57 मिलियन पाउंड्स या यू कहें कि 592 करोड़ रुपए की कीमत में खरीदा है।


49 लग्जरी बेडरूम का है महल।
अंबानी के इस मकान में 49 बेडरूम हैं और स्विट्स हैं। इसी के साथ, 27 होल वाले चैम्पियनशिप गोल्फ कोर्स भी मौजूद है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि 13 टेनिस कोर्ट और 14 एकड़ के प्राइवेट गार्डन है। इतनी बड़ी प्रॉपर्टी के बारे में सोचकर ही आप समझ गए होंगे कि ये कितना आलीशान है। इसके अलवा इसमें स्पा, बैक्वेट, फिटनेस क्लब, स्विमिंग पूल जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। कमरों के अलावा यहां 20 से ऊपर हॉल हैं जो आपकी इस सुविधा को और भी ज्यादा बढ़ा देंगे।


यहां पर हो चुकी है कई फिल्मों की शूटिंग।
आपको बता दें की ये होटल इतना प्रसिद्ध है कि यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। 1964 में आई फिल्म ‘जेम्स बॉन्ड गोल्ड फिंगर’, 1997 में आई फिल्म ‘टुमॉरो नेवर डाइज’, 2001 में आई फिल्म ब्रिजेट जोन्स डायरी आदि के कई दृश्य यहां फिलमाए गए हैं और इतना ही नहीं नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ‘द क्राउन’ की शूटिंग भी यहीं हुई थी। यानी मुकेश अंबानी का ये नया घर आने वाले दिनों में खूब सुर्खियां बटोरेगा ।


आखिर क्यों खरीदा है स्टोक पार्क ?
रिलायंस ने मीडिया स्टेटमेंट के जरिए यह साफ किया कि रिलायंस ग्रुप की कंपनी आरआईआईएचएल ने स्टोक पार्क का अधिग्रहण किया है। कंपनी का मकसद इस हेरिटेज प्रॉपर्टी की मदद से प्रीमियर गोल्फिंग और स्पोर्टिंग स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है। इससे कंपनी के कंज्यूमर बिजनस को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इससे भारत की हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री को दुनियाभर में सराहना मिलेगी।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
