नई दिल्ली: तुर्की में महिला अधिकारों की लड़ाई के लिए आवाज उठाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को उसके एक ट्वीट के चलते लगभग 5 महीने जेल की सज़ा सुना दी गई. महिला ने पुरुषों को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसे मर्दों का अपमान माना गया. हालांकि, महिला का कहना है कि उसके ट्वीट में पुरुषों को अपमानित करने जैसा कुछ नहीं था. मिली जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय पिनार यिलदिरिम को “पुरुषों का अपमान” करने के लिए पांच महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने पिनार के किए गए एक ट्वीट को पुरुषों के लिए अपमानजनक बताया और उसे जेल भेजने का आदेश दे दिया.

पिनार यिलदिरिम का कहना है कि उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा था– I still like man. लेकिन छेड़छाड़ कर इसे I don’t like man के तौर पर पेश किया गया, जिसने मुसीबत पैदा कर दी. इस ट्वीट से पुरुषों की प्रतिष्ठा को चोंट पहुँचाना बताया जा रहा है . बाद में ये मामला कोर्ट पहुंचा और पिनार को दोषी मानते हुए सज़ा सुना दी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, पिनार तुर्की में महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली एक्टिविस्ट हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं. उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं. पिनार ने कहा कि एक ट्वीट के लिए जेल में डालना ऐसे देश में समझ में नहीं आता जहां “महिलाओं को हर क्षेत्र में अपमानित और परेशान करने वाला कदम है.” पिनार ने दावा किया कि उसे उस चीज़ के लिए जेल में डाला गया, जिसे उसने लिखा भी नहीं था. .