दुर्ग। शहर के सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापा मारने पहुंची डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम की दुकान संचालकों के साथ झड़प हो गई है। बताया जा रहा है कि दुकान संचालकों ने टीम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके साथ धक्का मुक्की की। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके साथ भी झड़प हुई।
दरअसल डीआरआई की 60 सदस्यीय टीम ने गुरुवार सुबह सहेली ज्वेलर्स की 5 जगह पर रेड मारी थी। इनमें दुर्ग और भिलाई में दुकान, मकान और कारखाने में एक साथ छापा मारा गया था। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने सहेली ज्वेलर्स के संचालक सुनील जैन और राजेंद्र जैन के परिवार को नजर बंद कर दिया था। टीम के सभी सदस्यों ने वहां दस्तावेज खंगाले और कई अहम दस्तावेज जब्त किए।
टीम ने जब्त किया सामान
कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में सोना और चांदी सहित गहने भी बरामद किए। जब अधिकारियों के दस्तावेज मांगने पर संचालक इसे प्रस्तुत नहीं कर पाए तो टीम ने वहां से 5 बैग में हार्ड डिस्क, सीसीटीवी फुटेज, सहित अन्य दस्तावेज और सामान जब्त कर लिया।
संचालकों ने टीम ने घेरा
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद देर रात करीब 1 बजे जब टीम जाने लगी तो ज्वेलर्स संचालकों ने उन्हें घेर लिया और बाहर नहीं जाने दिया। मामला बढ़ता देख अधिकारियों ने दुर्ग पुलिस की मदद ली और किसी तरह वहां से निकले।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
