कानपुर। कोरोना के नए वैरिएंट के आने से कुछ लोग इतना डर गए कि अपने परिवार को पहले ही उतार दिया मौत के घाट। ये घटना कानपुर की है। पत्नी और बच्चों की हत्या कर फरार प्रोफेसर सुशील सिंह के कमरे से बेहद चौंकाने वाला सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें प्रोफेसर ने लिखा है कि ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा। अब लाशें नहीं गिननी हैं। पत्नी और बच्चों की हत्या कर प्रोफेसर ने अपने भाई को व्हाट्सएप कर वारदात की जानकारी दी थी। पुलिस ने घर से पत्नी और दोनों बच्चों की लाशें बरामद की हैं। प्रोफेसर का कुछ पता नहीं चल सका है। प्रोफेसर सुशील सिंह रामा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष हैं।
डॉ. सुशील कुमार के घर से मिली डायरी में उन्होंने लिखा कि
‘ओमिक्रॉन…कोविड अब सबको मार डालेगा। अब लाशें नहीं गिननी हैं। अपनी लापरवाहियों के चलते कॅरिअर के उस मुकाम पर फंस गया हूं, जहां से निकलना असंभव है। मेरा कोई भविष्य नहीं रहा। अत: मैं होशो हवास में अपने परिवार को खत्म करके खुद को भी खत्म कर रहा हूं। इसका जिम्मेदार और कोई नहीं है।’ ‘मैं लाइलाज बीमारी से ग्रस्त हो गया हूं। आगे का भविष्य कुछ नजर नहीं आता है। अत: इसके अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं है। मैं अपने परिवार को कष्ट में नहीं छोड़ सकता। अत: सभी को मुक्ति के मार्ग में छोड़कर जा रहा हूं। सारे कष्ट एक ही पल में दूर कर रहा हूं।’ ‘अपने पीछे मैं किसी को कष्ट में नहीं देख सकता। मेरी आत्मा मुझे माफ नहीं करती। अलविदा… आंखों की लाइलाज बीमारी की वजह से यह कदम उठाना पड़ रहा है। पढ़ना मेरा पेशा है। अब जब आंख ही नहीं रहेगी तो मैं क्या करूंगा…
हथौड़े से मार कर कि हत्या
बता दें कि कल्याणपुर क्षेत्र के डिविनिटी अपार्टमेंट में पत्नी व दो बच्चों की हथौड़े से हत्याकर प्रोफेसर फरार हो गया। प्रो. सुशील सिंह डिवनिटी होम अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर पर 501 नंबर फ्लैट में रहते हैं। घर में पत्नी चंद्रप्रभा (48), बेटा शिखर सिंह (18) बेटी खुशी सिंह (16) थे।
जानकारी के मुताबिक शाम के करीब 5.32 बजे प्रो. सुशील ने अपने छोटे भाई सुनील सिंह को व्हाट्सएप पर मैसेज किया। रूरा पीएचसी में तैनात भाई सुनील सिंह मैसेज देखते ही चौंक गए। इसमें लिखा कि सुनील पुलिस को सूचना करो, मैंने डिप्रेशन में चंद्रप्रभा, शिखर, खुशी को मार दिया है।
मैसेज देखते ही उनके भाई डॉ. सुनील रूरा पीएचसी से तुरंत निकले और अपार्टमेंट पहुंचे। यहां फ्लैट में सेंट्रल लॉक लगा हुआ था। उसके बाद गार्डों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर सभी के लहूलुहान शव पाए गए। तुरंत डॉ. सुनील ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों लाशों को बरामद कर लिया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
