भिलाई। कल्याण कॉलेज में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद बात चाकूबाजी तक पहुंच गई। यह झगड़ा एनएसयूआई के मेंबरशिप को लेकर होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद में पहले मारपीट शुरू हुई फिर बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र ने प्रथम वर्ष के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इससे छात्र घायल हो गया है। इसके बाद कॉलेज परिसर में कई घंटे तक हंगामा होता रहा।
भिलाई टीआई एमएल शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-7 निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष छात्र अमर मिश्रा मंगलवार सुबह अपने बड़े भाई अविनाश कुमार मिश्रा के साथ कॉलेज पहुंचा था। जहां कुछ देर बाद ही बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र प्रदीप सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसने अमर को एनएसयूआई की सदस्यता लेने को कहा तो अमर ने साफ मना कर दिया। इस पर प्रदीप सिंह और उसके साथियों ने उसपर सदस्यता लेने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन जब अमर ने उनकी बात नहीं मानी तो वह लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए। प्रदीप ने चाकू निकाला और अमर पर हमला कर दिया।
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
चाकू लगने से अमर के कमर के नीचे के हिस्से में चोट आई है। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल अमर कुमार मिश्रा की शिकायत पर प्रदीप सिंह, आयुष झा और अभिषेक सिंह के खिलाफ धारा 294, 324, 323, 506बी और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया। वहीं प्रदीप सिंह की शिकायत पर अमर कुमार मिश्रा व दो अन्य के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
कॉलेज में हंगामा
कॉलेज परिसर में इस तरह की घटना के बाद पूरे छात्र आक्रोषित हो गए। उन्होंने इस घटना के विरोध में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
