सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ की कमाई में उछाल देखने को मिला है। आप को बता दें कि यह फिल्म शुक्रवार और शनिवार कि अपेक्षा रविवार को बाक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी कमाई की है। और इस बात का अंदाजा पहले से ही था कि रविवार को फिल्म के ज्यादा दर्शक होगें हालांकि दूसरे हफ्ते भी काफी अच्छी कमाई कर रही है।

सलमान खान की फिल्म अंतिम ने दूसरे हफ्ते के सोमवार को 3.21, मंगलवार को 2.90 करोड़, बुधवार को 2.50 करोड़, गुरुवार को 2.10 करोड़ और शुक्रवार को 1.50 करोड़ की कमाई की है। हालांकि पहले की अपेक्षा फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।

फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन तकरीबन 7.50 से 7.75 करोड़ तक की कमाई की है। फिल्म में सलमान खान की जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है। लंबे अर्से बाद सलमान की किसी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म में सलमान का एक बिल्कुल अलग अवतार देखने मिल रहा है, जो एक शांत दिमाग वाला सिख पुलिस वाला है, जो अपना आपा नहीं खोता है, लेकिन चीजों को एक अलग तरीके से संभालता है, जो कि उनके अन्य कैरेक्टर्स के अतीत में भी रहा है। सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सलमान की इस फिल्म की कमाई में और तेजी होगी। वहीं दूसरी ओर अंतिम से एक दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है।