दुर्ग। कुम्हारी फ्लाई ओवर आज से दो और चार पहिया वाहन के लिए खुल जाएगा। शाम 4 बजे से फ्लाई ओवरब्रिज को लाइट मोटर व्हीकल के लिए खोल दिया जाएगा। दुर्ग कलेक्टर डॉ. एसएन भूरे ने इसकी जानकारी दी है।
कलेक्टर के निर्देश के मुताबिक इस ओवरब्रिज से दो पहिया ही नहीं बल्कि लाइट मोटर व्हीकल श्रेणी के चार पहिया वाहन भी गुजर सकेंगे। जिला प्रशासन ने 3 घंटे के लिए इस ओवरब्रिज को खोलने की मंजूरी दी है। ओवरब्रिज शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेगा।
सर्विस रोड में लगता है जाम
दुर्ग से रायपुर जाने वाले नेशनल हाईवे में भिलाई, पॉवर हाउस, कुम्हारी और टाटीबंध सहित कुल तीन फ्लाई ओवरब्रिज बन रहे हैं। इसके चलते ब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई गई है। लेकन सर्विस रोड में ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से जाम लगता रहता है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
