रायपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुए नरसंहार के विरोध में NSUI छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में “मशाल रैली” निकलेगी। ये रैली अंबेडकर चौक से होते हुए भगत सिंह चौक तक जाएगी।