मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर मुंगेली पँहुचे साथ मे कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रुद्र कुमार मौजूद रहे। भूपेश बघेल के पहुंचने पर कांग्रेसियों ने हेलीपेड में गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां किसान सम्मेलन में भाग लिए और श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 215 करोड़ 81 लाख 44 हजार रुपये का जिले में विभिन्न कार्यों के लिए शिलान्यास एवं लोकार्पण किये साथ ही जनता को सम्बोधित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में काम कर रही है ।किसान सम्मेलन पर आए प्रमुख मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एथेनॉल निर्माण से किसानों की आर्थिक आय मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री बघेल जिला मुख्यालय मुंगेली में नवनिर्मित बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल, शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन सेतगंगा, उप पंजीयक कार्यालय भवन, ग्राम बरेला में निर्मित मिनी स्टेडियम और निर्मित रैन बसेरा सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण किए।

प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन, आडिटोरियम, नांदघाट सड़क मार्ग का भूमिपूजन

इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन, विकास खण्ड लोरमी एवं पथरिया में 06 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, स्वामी आत्मानंद बी.आर साव हिन्दी माध्यम स्कूल, जिला मुख्यालय मुंगेली में निर्मित होने वाले आडिटोरियम, डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का शिलान्यास किए। इसी प्रकार रेट्रोफिटिंग एवं एकल ग्राम योजना के तहत नल जल कार्य, 30 करोड़ 21 लाख 21 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम खाम्ही से ग्राम खुड़िया मार्ग का चैड़ीकरण एवं उन्नयन और 02 करोड़ 07 लाख 72 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले मुंगेली से नांदघाट सड़क मार्ग सहित अन्य कार्यो का भूमिपूजन किये।

वहीं जिले वासियों की मांग पर जरहागांव को प्रमुख रूप से तहसील बनाने की घोषणा किए साथ ही डिंडोरी को कॉपरेटिव बैंक और मुंगेली में गर्ल्स कॉलेज तथा पथरिया में पॉलीटेक्निक कॉलेज की सौगात दिया है। वहीं इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।