कोंडागांव । जिला प्रशासन ने जिले में दो दिन के लिए शराब दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया है। आपको बता दें की वो दो दिन है 18 दिसम्बर और 20 दिसम्बर को 18 को ‘गुरू घासीदास जयंती‘ और 20 दिसम्बर को मतदान दिवस के अवसर पर ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी शराब की दुकान सी.एस.2 (घघ), विदेशी शराब दुकान एफ.एफ.1 (घघ) तथा एफ.एल.7 सैनिक कैंटीन फुटकर अनुज्ञप्ति पूर्णतः बंद रहेगी। इसके साथ ही अवैध शराब विक्रय पर कार्रवाई की जाएगी।


नगरपालिका क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 12 भेलवापदर में उपचुनाव हो रहे हैं। 20 दिसम्बर को वोट डाले जाएगे। इसी कारण जिला प्रशासन ने 20 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित किया है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.