रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पूरे देश और प्रदेश में जन जागरण पदयात्रा आयोजित किया जा रहा है।इस क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में भी सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में जन जागरण पदयात्रा किया जा रहा है। आज कोंडागाँव विधानसभा डोंगरीगुड़ा से आठ किलोमीटर की जन जागरण पदयात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी,राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने किया। पदयात्रा कोंडागाँव शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरी जहां पर बड़ी संख्या में आम जनता भी पदयात्रा में शामिल हुवे। पदयात्रा में युवा कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल महिला कांग्रेस आदिवासी कांग्रेस मछुआ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कांग्रेस एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
जन जागरण पदयात्रा के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि कोंडागांव में आयोजित पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत किया और आठ किलोमीटर पश्चात यह पदयात्रा विशाल आमसभा में परिवर्तित हो गई जहां पर बीस हजार से अधिक लोग शामिल हुये। इस ऐतेहासिक आमसभा को संबोधित करते हुवे सह प्रभारी चंदन यादव ने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति बैरल अधिक थे उसके बावजूद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शासनकाल में आम जनता को 50 से ₹55 में पेट्रोल डीजल मिल जाया करता था अब सौ रु के पार है।केरोसिन का भी मूल्य कम था अब मूल्य आसमान छू रहा है।रसोई गैस के दाम कांग्रेस सरकार के समय 450 रुपये थे उसे बढ़ाकर मोदी सरकार ने अब 950 रु कर दिया कुल मिलाकर मोदी राज में जनता त्रस्त है और प्रधानमंत्री अपने दो-तीन उद्योगपति मित्रों का भला करने में व्यस्त हैं।


सभा को संबोधित करते हुवे भूपेश सरकार के मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा था मोदी से एक दिन आयेगा आपका अहंकार टूट जायेगा और देश के किसानो की जीत होगी और काले कृषि कानून बिल वापस वापस लेना पडेगा और वही हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष और कोंडागाँव विधायक मोहन मरकाम ने मंच से स्थानीय भाषा मे अपना वक्तव्य दिया उन्होने कहा लगातार कांग्रेस 14 नवंबर से पदयात्रा कर केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में आम जनता की आवाज को अहंकारी मोदी सरकार तक पहुचा रही है। प्रदेश के किसानो ने धान की फसल कटाई कर ली है अब मिसाई का समय है। ट्रेक्टर से मिसाई करनी पड़ती मगर आज डीजल के दाम को सुनकर प्रदेश के अन्नदाता किसान भी परेशान है। प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार है और वह आम जनता के हितों के बारे में सोचती है योजना बनाती है उसका क्रियान्वयन धरातल में करती भी है जिससे आज प्रदेश का हर वर्ग और हर तापक खुश है।वही दूसरी ओर केन्द्र में बैठी मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों के हितों के बारे में सोचती है मोदी सरकार देश की जनता की गुहार नही सुन रही है जो कमरतोड़ मंहगाई से त्रस्त है।मोहन मरकाम ने कहा कि कोण्डागांव में जो 15 सालों में विकास कार्य नही हुये वह हमारी ढाई साल की भूपेश सरकार के समय मे हो रहा है इससे पता लगता है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोण्डागांव और प्रदेश प्रति कितने संवेदनशील है।पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासन रवि घोष,महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला,अंतागढ़ विधायक अनूप नाग,युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी,सचिव अमीन मेमन सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। ऐतिहासिक विशाल आमसभा के दौरान कोंडागांव में प्रदेश शिवसेना के प्रदेश पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिकों ने सह प्रभारी चंदन यादव और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष शिवसेना छोड़कर कांग्रेस प्रवेश किया।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
