इंदौर: आज कल लोग प्यार के नाम पर पता नहीं क्या क्या कर जाते हैं. और इस बात का उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है. ऐसी ही एक खबर सामने आयी है एमपी के इंदौर से , कुछ समय पहले खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला अपने प्रेमी के साथ घर से 47 लाख रुपये लेकर भागी थी, वह सोमवार देर रात घर वापस लौट आई है. महिला ने खजराना थाने पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराए. महिला का कहना था कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है. वहीं महिला का पति भी उसे अब साथ में रखना चाहता है. पुलिस इस मामले में 34 लाख रुपये पहले ही बरामद कर चुकी है. महिला का प्रेमी ऑटो ड्राइवर अभी भी फरार है.
सीएसपी जयंत राठौड़ खजराना थाना ने बताया कि 13 अक्टूबर को खजराना इलाके के प्रॉपर्टी ब्रोकर की पत्नी 13 साल छोटे ऑटो ड्राइवर के साथ घर से 47 लाख लेकर भाग गई थी. प्रॉपर्टी ब्रोकर करोड़पति बताए जाते हैं. आरोपी द्वारा 34 लाख रुपये उसके दो दोस्तों को दे दिए गए थे. ऑटो चालक के दोस्त रितेश ठाकुर और फुरकान से पुलिस ने यह रुपये पहले ही बरामद कर लिए थे. पुलिस ने महिला और ऑटो ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की थी लेकिन दोनों ही पुलिस के हाथ नहीं लगे थे. सोमवार देर रात थाने में खुद महिला पहुंची.
पुलिस ने जानकारी दी कि सोमवार देर रात महिला खजराना थाने पहुंची जहां पर कई घंटों तक पुलिस ने महिला से पूछताछ की. महिला ने बताया कि वह घर से रुपये लेकर निकली और एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी को हायर किया था. टैक्सी से प्रेमी और महिला सबसे पहले पीथमपुर गए थे, जिसके बाद वह जावरा, शिर्डी, लोनावला, खंडाला, नासिक, बड़ोदरा और सूरत के कई इलाकों में घूमते रहे. उनके पास रुपये कम हो गए थे. इसके बाद करीब 1 माह बाद वह वापस लौट आई है. पुलिस द्वारा घटना के कुछ दिन बाद टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ में यह जानकारी हाथ लगी थी कि युवक-युवती पहले पीथमपुर गए थे जहां से वह बस की सहायता से जावरा पहुंचे थे जहां दोनों ट्रेन और बस में सफर करते हुए कई जगह घूमते हुए इंदौर वापस आ गए.
महिला से प्रेमी 13 साल छोटा था, इसके बावजूद भी वह प्यार में पड़कर ऑटो वाले के साथ भाग गई थी. महिला ने पुलिस को बताया कि पति उसे परेशान करता था इसलिए वह घर से भागी थी, लेकिन अब वह पति के साथ रहना चाहती है. पूरे मामले में पति भी अपनी पत्नी को साथ में रखना चाहता है. रुपये तो खत्म हो गए, जेवरात साथ ले आई है. पुलिस ने बताया है कि महिला अच्छे परिवार से है.
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
