दुर्ग। मध्य प्रदेश के मुरैना में उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगियों में भीषण आग लग गई। ये दुर्घटना मुरैना और धौलपुर के बीच हेतमपुर स्टेशन के पास पहले हुई है। आग लगने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन उधमपुर से दुर्ग जा रही थी। इस बीच जिले के सरायछोला थाना इलाके के हेतमपुर स्टेशन के पास यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।