मुबंई में हुए आंतकी हमले को आज 13 साल हो गए हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मुंबई हमले के 13 साल बाद भी दोषियों को सजा नहीं मिली है। मुंबई हमले के आरोपी अभी भी खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे हैं। समुद्र के रास्ते से आए पाकिस्तान के 10 जैश-ए-मोहम्मद आंतकियों ने ताज होटल में इस घटना को इंजाम दिया था। बता दें कि 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से भारत पहुंचे थे और उन्होंने यहां कई जगहों पर हमलों को अंजाम दिया। इन हमलों में 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 166 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। मुबंई हमले की बरसी पर तमाम नेता शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ” राजनयिक नोट में भारत ने मुम्बई आतंकी हमला मामले की सुनवाई तेजी से करने पर जोर दिया और पाकिस्तान की सरकार से अपने नियंत्रण वाले भूभाग का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिये नहीं करने की अनुमति देने की प्रतिबद्धता का पालन करने को कहा। ” बयान में कहा गया है, ” यह बेहद दुख की बात है कि 26/11 हमले के 13 साल बाद भी, 166 पीड़ितों के परिवार मामले की सुनवाई पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने को लेकर अधिक गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि, ’26/11 मुंबई आतंकी हमले के अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन। ‘
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया. पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा। “
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है। आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाजी लगाकर मासूमों को बचाता है। जान की नहीं, जहान की फिक्र करता है. परिवार की, गांव की, देश की शान है- ऐसा मेरे देश का जवान है। 26/11 मुंबई हमले के वीरों को नमन। “
‘यह गहरे दुख की बात है कि इस जघन्य आतंकी हमले के 13 साल बाद भी दुनिया भर के 15 देशों के 166 पीड़ितों के परिवारों को अभी तक न्याय का इंतजार है।’ भारत ने कहा है कि पाकिस्तान अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। MEA ने दावा किया है कि इस आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई और वहीं से आतंकियों को सभी निर्देश दिए गए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
