13 वर्ष तक फेसबुक के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) का पद संभालने के बाद माइक श्रोफर अपना पद छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह 2022 में फेसबुक के पहले सीनियर फैलो के तौर पर कंपनी के साथ जुड़ेंगे जो एक पार्ट-टाइम भूमिका होगी। वहीं, फेसबुक के एआर/वीआर उपाध्यक्ष एंड्रयू बॉज़वर्थ सीटीओ के तौर पर उनका स्थान लेंगे।