रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार को तीन वर्ष पूर्ण होने पर आज मुख्यमंत्री निवास में मंत्रियों, संसदीय सचिव और विधायकगणों ने मुख्यमंत्री बघेल को पुष्पगुच्छ , शॉल भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, चिंतामणि महाराज, यू.डी. मिंज, विधायक बृहस्पति सिंह, ममता चंद्राकर और के.के. ध्रुव सहित मोती लाल देवांगन और आर.पी. सिंह ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री बघेल न्यू राजेन्द्र नगर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां जैतखाम की आरतीऔर पूजा अर्चना की और बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गुरुघासी दास साहित्य और संस्कृति अकादमी की लाइब्रेरी एवँ कम्प्यूटर खरीदी के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की है।

पूरे प्रदेश में उत्सव मनाने की तैयारी

राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने को लेकर कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में उत्सव मनाने की तैयारी कर रखी है। इस खास मौके पर सरकारी योजनाओं का जनता में प्रचार प्रसार करने के लिए कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।