रायपुर। राजधानी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। आग लगने से 13 साल की बच्ची की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा कचना हाऊसिंग बोर्ड का है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस कचना हाउसिंग बोर्ड के ब्लॉक नंबर 11 मकान में आगजनी हुई वह सीआरपीएफ़ हवलदार राकेश सिंह का है। हादसे के समय वह ड्यूटी पर था,घर में 2 भाई-बहन और मां थी। सभी गहरी नींद में थे। इसी दौरान अचानक घर मे आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से 13 साल की बच्ची की मौत हो गई।


सूचना मिलते ही खम्हरडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आगजनी कूलर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से पाया गया। फ़िरहाल पुलिस जांच में जुटी है।