रायपुर। छत्तीसगढ़ को आज एक बड़ी सौगात मिली है। रायपुर के बरौंडा स्थित राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान के नये परिसर के रूप में प्रदेश को नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसका उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में 35 फसलों की विशेष गुणों वाली किस्मों को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही चयनित कृषि विश्वविद्यालयों को स्वच्छ हरित परिसर पुरस्कार प्रदान किया गया। अनुकूल प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए जन जागरूकता पैदा करने की कोशिश करते हुए, 35 फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया। समारोह में कृषि विश्वविद्यालयों को ग्रीन कैंपस अवार्ड वितरित किया गया। साथ ही पीएम ने नवीन तरीकों का उपयोग करने वाले किसानों के साथ बातचीत भी की।
रायपुर से राष्ट्र को सौगात
इस समारोह और उद्घाटन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि रायपुर के बरौंडा स्थित राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। वहीं 35 ऐसी फसलें हैं, जिनमें विशेष गुण हैं और वह सभी फसलें पूरे राष्ट्र के काम आने वाली है। जिससे रायपुर और छत्तीसगढ़ को महत्व मिलेगा।
छत्तीसगढ़ धान का कटोरा
छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, यहां पर धान की उन्नत किस्में मिलती हैं, जिसे पूरे देश में निर्यात किया जाता है। इसी तरह स्टील और कोयले के मामले में भी छत्तीसगढ़ की गुणवत्ता का कोई मुकाबला नहीं है। अब विशेष गुणों वाले फसलों के लिए भी छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान देश में स्थापित हो जाएगी।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.