रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से लाइट, कैमरा, एक्शन की गूंज सुनाई देने वाली है। प्रदेश में नए साल के बाद से कई फिल्मों की शूटिंग शुरू होने वाली है। इसी सिलसिले में एक्टर सुनील शेट्टी और प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवाला मंगलवार को रायपुर पहुंचे थे। जिसके बाद वे यहां से कान्हा किसली के लिए निकल गए। उनसे मुलाकात के बाद अधिकारियों ने बताया कि शब्बीर बॉक्सवाला जल्द ही लोकेशन तय करने के बाद प्रदेश में फिल्म शूट करेंगे।
सुनील शेट्टी और प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्सवाला मंगलवार को रायपुर पहुंचे। यहां राज्य योजना आयोग के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने उनसे मुलाकात की और उनका स्वागत किया। गौरव ने उन्हें राज्य की फिल्म पॉलिसी की जानकारी देने के साथ ही यहां की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्मों की शूटिंग के लिए आमंत्रित किया। साथ ही अब तक बड़े परदे से दूर रहे राज्य के झरनों, जंगलों और शहरी क्षेत्रों की भी जानकारी दी।


कौन है शब्बीर बॉक्सवाला
शब्बीर बॉक्सवाला मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं। वे शेरशाह और मिशन इस्तांबुल जैसी फिल्में बना चुके हैं। गौरव द्विवेदी ने बताया कि शब्बीर बॉक्सवाला जल्द ही रायपुर वापस आएंगे। तब वे यहां पर लोकेशन फाइनल करेंगे। जिसके बाद वह अपनी फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू करेंगे।
जनवरी से शुरू होगी जहानाबाद की शूटिंग
बता दें कि प्रदेश में जनवरी में ही वेब सीरीज जहानाबाद की भी शूटिंग शुरू होगी। इसके डायरेक्टर राजीव भरनवाल हैं। यह सोनी लिव पर रिलीज होगी। इस वेब सीरीज में जाने माने डायरेक्टर सुधीर मिश्रा प्रेजेंटर के रूप में होंगे। सुधीर चमेली, खोया-खोया चांद जैसी तमाम फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। जहानाबाद की शूटिंग 70 दिन तक छत्तीसगढ़ के कांकेर, कवर्धा, राजनांदगांव और रायपुर में होगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
