रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त निर्देशानुसार राज्य शासन के द्वारा जिला मुख्यालय में राज्योत्सव 2021 के आयोजन करने का निर्णय लिया है। पिछले साल की तरह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 1 नवम्बर 2021 को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विभागों में विशेष उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। विगत वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा 1 नवम्बर 2021 को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

शासकीय भवन रोशनी से जगमग होंगे

शासन से प्राप्त निर्देशानुसार किसी प्रकार का अभद्र प्रदर्शन न हो यह सुनिश्चित करने को कहा गया है। 1 नवम्बर 2021 को जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रात को रोशनी की जाए। उक्त व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।

मुख्यमंत्रीयों को आदिवासी महोत्सव का आमंत्रण देने जाएंगे 36 विधायक

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर ‘साल इंटरनेशनल ट्राइबल फेस्टिवल 2021 के नाम से 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दो दिन भव्य आयोजन होगा। चकत्तीसगढ़ के विधायक और अधिकारी देश के हर राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कार्यक्रम का न्योता देंगे। उसके अलावा उन राज्यों के संस्कृति विभागों के माध्यम से उनके आदिवासी दलों को इस महोत्सव में शामिल करेंगे।