रायपुर। राज्य शासन ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 12 नवंबर को बस स्टैंड की शिफ्टिंग होगी। परिवहन विभाग ने 12 नवंबर को पंडरी बस स्टैंड को सील करने की तैयारी कर ली है। जिसके बाद अब भाटागांव के नजदीक स्थित नए बस स्टैंड से बसों का संचालन किया जाएगा। बुधवार को इसके लिए ट्रायल रन भी किया गया।

अंतरराज्यीय बस स्टैंड में ट्रायल

ट्रायल के दौरान यातायात संबंधित बातों का आकलन किया गया, कि यहां से बस संचालन में यातायात की दृष्टि से क्या दिक्कतें हो सकती है। इस दौरान यातायात संबंधित व्यवस्थाओं की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

सरकार ने पूरी की बस संचालक संघ की मांग

बता दें कि बस संचालक संघ की कुछ मांगे थी, जिसके कारण वह पंडरी बस स्टैंड से जाने को तैयार नहीं थे। जानकारी के मुताबिक राज्य शासन ने बस मालिकों की कुछ मांगें पूरी कर दी हैं, वहीं कुछ मांगें नए बस स्टैंड में शिफ्टिंग के बाद पूरी होगी। जिसके बाद बस संचालक संघ भाटागांव शिफ्ट होने के लिए तैयार हो गए हैं।