रायपुर। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की 12 नवंबर को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में कोरोना की वजह से स्थगित किए गए 15 निकायों के चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इसके साथ ही चुनाव होने वाले निकायों में आचार संहिता लग जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के कारण प्रदेश के 15 निकायों में होने वाले चुनावों को टाल दिया गया था। इनमें 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत के चुनाव शामिल हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि आयोग स्तर पर चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 12 नवंबर शुक्रवार को होने वाली बैठक में फिल्ड की तैयारियों को लेकर समीक्षा करने के लिए सभी जिले के अधिकारियों को बुलाया गया है।
370 वार्डों में होना है चुनाव
ठाकुर राम सिंह ने बताया कि सभी निकायों को मिलाकर कुल 370 वार्ड हैं और इसके लिए करीब 963 मतदान केंद्र है। इसके अलावा नगर पालिकाओं और नगर निगम में रिक्त वार्डों में भी चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले ही कलेक्टरों को पत्र के माध्यम से चुनाव की तैयारी के लिए बोला जा चुका है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
