कवर्धा, जबलपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। दो अलग-अलग हादसों में पटवारी और पंचायत सचिव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया है।

कवर्धा में सचिव की मौत
कवर्धा जिले में से एक बड़ी खबर सामने आई है। पंचायत सचिव की संदेहास्पद मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सचिव ग्राम पंचायत कुकरापानी से वापस अपने गांव से लौट रहा था। तभी ये वारदात हुई। ये घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के पचराही का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पंचायत सचिव का संदिग्ध मौत हो गई। सचिव ग्राम पंचायत कुकरापानी से वापस अपने गांव लौट रहा था। मृतक का नाम सुनील चन्द्रवंशी बताया जा रहा है। परिजन इस पर हत्या की आशंका जता रहे है। मृतक के सिर पर गंभीर चोंट के निशान मिले है। हत्या के बाद मौत को सड़क हादसा का रूप देने की कोशिश की गई है। मारने के बाद सचिव के शव को रोड़ के किनारे फेक दिया, ताकि इससे ये लगे कि मौत सड़क हादसे में हुई है।

जबलपुर में पटवारी की मौत
मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमे पटवारी की मौत हो गई। नेशनल हाईवे में एक तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार पटवारी की मौत हो गई। यह हादसा बीती रात यानी कल रात का है। बताया जा रहा है कि मृतक पटवारी कटनी में पदस्थ था।
सिहोरा थाना क्षेत्र के बरगी गांव में हुए हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है।