बिग बॉस 15 को ले कर दर्शकों पर पहले से ही काफी क्रेज बना हुआ है । और जब से राखी और उनके पति शो मे आए हैं तबसे तो डेली ड्रामा देखने को मिल ही रहा है । राखी सावंत ने 2018 में रितेश से शादी की थी । लेकिन अभी तब राखी अपने पति के साथ कैमरे के सामने नहीं आईं । लेकिन जबसे रितेश की एंट्री शो मे हुई है तबसे डेली एक ड्रामा देखने को मिल रहा है । डेली राखी और रितेश का कभी झगड़ा तो कभी प्यार दर्शकों को देखने को मिलता है । अगर आपने बीते दिन यानि शुक्रवार प्रसारित एपिसोड को नहीं देखा है तो ये खबर आपके लिए है । इस बीच कैमरे के सामने रितेश ने राखी को लिप लॉक किस किया । इस दौरान की दोनों की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं ।
शो में जब सुबह गाना बजता है , तब कुछ लोग गाना सुन कर उठ जाते हैं वहीं कुछ लोग सोते हुए नजर आते हैं । उसके बाद राखी झाड़ू ले कर सबको उठाती हुई नजर आती हैं । इसके बाद जब राखी गार्डन एरिया में आती हैं तब देखती है की रितेश भी सदस्यों के साथ बैठे हैं ।इसके बाद राखी कहती हैं, ‘मैं इतना चिल्ला रही हूं, ऐसा लग रहा है किडनी-फिडनी नजर नहीं आ रहा है।’ घरवाले कहते हैं, ‘आज का जो एपिसोड आएगा ना पूरा आधा घंटा राखी पे।’ उसके बाद रितेश वहां से उठ कर राखी के पास जाते हैं , तभी सभी घर के सदस्य चियर करने लगते है की ‘किस किस किस’


उसके बाद राखी और रितेश एक दूसरे की आँखों मे काफी देर तब देखते हैं , उसके बाद किस करने लग जाते है । इसके बाद राखी शरमाती हुई नजर आती हैं तो करण कुंद्रा उनसे कहते हैं की , ‘राखी शरमा रही है, पूरा हिंदुस्तान नहीं करा पाया इसको ब्लश।’ इन दोनों की liplock की तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
