मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद, राजनीतिक व केंद्र के प्रति निंदा और मांग का प्रस्ताव पारित
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बिठाकर चलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, विधायक अपने क्षेत्र में संगठन के नेताओं के साथ तालमेल रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा, पिछली बार कुछ विधायकों का टिकट इसीलिए कटा था, क्योंकि उनका जिलाध्यक्षों के साथ तालमेल ठीक नहीं था। वहीं, कुछ जिलाध्यक्षों को इसलिए हटाया गया, क्योंकि उनके विधायकों के साथ मतभेद थे।
पुनिया ने कहा कि वे हर महीने आएंगे और संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान हमारा राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो 31 मार्च 2022 तक चलेगा। सदस्यता बुक जिलाध्यक्षों के माध्यम से जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव सदस्यता अभियान के बाद ही होगा। उन्होंने 14 नवंबर से महंगाई के खिलाफ शुरू हो रहे जनजागरण अभियान को पूरी गंभीरता के साथ चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 2023 में होने वाले चुनाव में भी
अनुशासन का विशेष ध्यान रखें पदाधिकारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी अनुशासन का पूरा ध्यान रखें। क्योंकि अनुशासनहीनता होने पर मरकाम डंडा चलाने के लिए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के अड़ंगे के बाद भी हमारी सरकार धान खरीद रही है। किसान न्याय योजना से किसानों को 9000 रुपए प्रति एकड़ की सहायता देते रहेंगे। गोधन योजना से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छग में भाजपा मुद्दा विहीन है। वह यहां पर साम्प्रदायिकता और धर्मांतरण के झूठे मुद्दे पर माहौल खराब करने में लगी है। हमें लोगो को जागरूक करना है । हमने पुलिस को भी कहा है कही भी यदि धर्मांतरण की कोई शिकायत आये कड़ी कार्रवाई की जाय।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी
बैठक में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटना है। 14 से 29 नवम्बर तक मंहगाई के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरण अभियान और पद यात्रा में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था के लिए निगरानी समिति बनाने की बात कही। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सभी को सदस्यता अभियान में जुटना है और ज़्यादा से ज्यादा लोगों को भावनात्मक रूप से कांग्रेस से जोडऩा है। मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि सरकार बनने के बाद जो कांग्रेस ने 36 वादे किए उसमें से 25 पूरे हो गए। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिले यह संगठन की जवाबदारी है।
बूथ कमेटियों का गठन दिसंबर के पहले
बैठक में कांग्रेस की 21 हजार से ज्यादा बूथ कमेटियों के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान सभी जिलाध्यक्षों को टारगेट दिया गया कि प्रदेश की सभी 21 हजार 930 बूथ कमेटियों का गठन 31 दिसंबर के पहले कर लिए जाएं। इसके लिए ब्लाक पदाधिकारियों की बैठक लेकर नियुक्ति तेज की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि जिलों की तर्ज पर प्रदेश के सभी ब्लॉकों में भी राजीव भवन बनाए जाएंगे, इसके लिए जमीन का चिन्हांकन करें।
धान खरीदी और महंगाई पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित
मरकाम ने 105 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बधेल और राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद का प्रस्ताव लाया गया। जबकि प्रतिमा चंद्राकर द्वारा मंहगाई के विरुद्ध केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए मांग और निंदा प्रस्ताव को भी पारित किया गया।
इन मुद्दों पर बनी रणनीति
बैठक में कांग्रेस की सदस्यता अभियान, 14 से 29 नवम्बर तक मंहगाई के खिलाफ चलाये जाने वाले जनजागरण पदयात्रा तथा आंदोलन के रूपरेखा पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आजादी के हीरक महोत्सव तथा इंदिरा गांधी जयंती बंगला देश विजय दिवस के 50वी वर्षगांठ पर चर्चा की गई। प्रदेश में 1 दिसम्बर से होने वाली धान खरीद में कांग्रेसजनों के द्वारा समिति गठित कर लोगो के सहयोग पर भी विचार विमर्श हुआ। आसन्न नगरीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा कर रणनीति तैयार की गई।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
