कवर्धा। कबीरधाम जिले के इच्छुक अभ्यार्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 29 नवंबर 2021 सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है।
किन पदों पर होगी भर्ती
अर्ल्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड, फल मार्केट के पास, लालपुर, रायपुर द्वारा मार्केटिंग के 8 पद
योग्यता स्नातक/स्नातकोत्तर उत्तीर्ण एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 8-12 हजार रुपये प्रति माह , आयुसीमा 25 से 45 वर्ष
असिस्टेंट सुपरवाईजर के 5 पद ,योग्यता स्नातकोत्तर उत्तीर्ण और 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 7,000-10,000 रुपये प्रति माह , आयुसीमा 20 से 45 वर्ष
सिक्यूरिटी गार्ड के 56 पद योग्यता . 8वीं उत्तीर्ण, वेतन . 6,500-12,000 रुपये प्रति माह , आयुसीमा 18 से 60 वर्ष।
एजेन्ट के 30 पद योग्यता 8वीं उत्तीर्ण, वेतन कमीशन आधार पर, आयुसीमा 18 से 60 वर्ष पर भर्ती किया जाना है
उक्त समस्त पदों के लिए कार्यक्षेत्र दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
