कवर्धा। कबीरधाम जिले के युवा जो निजी क्षेत्रों में रोजगार चाहते हैं उन्हें अवसर प्रदान करने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कबीरधाम द्वारा 16 नवंबर 2021 मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
सेल्स ट्रेनी (पुरूष)
13 पद के लिए 12वीं पास, की अहर्ता है। इसमें 10,000 – 12,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
कार्यक्षेत्र- कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर,
ग्रुप लीडर (पुरूष)
6 पद के लिए 12वीं / स्नातक और 02-03 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन- 12,000 – 18,000 प्रति माह
कार्यक्षेत्र- कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर
टीम लीडर (पुरूष)
4 पद के लिए 12वीं / स्नातक और 4-5 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन- . 20,000 – 25,000 रुपये प्रति माह
कार्यक्षेत्र- कवर्धा, बेमेतरा, बिलासपुर
आयु सीमा
पदों के लिए आयु सीमा 20 से 36 वर्ष है। वहीं पद, संस्था, कार्य और अन्य जानकारी के लिए उपस्थित नियोजक से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो और अन्य प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ उपस्थित हो सकते है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
