अंबिकापुर। कौशल विकास कार्यक्रम के तहत जिले के प्रशिक्षित हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 12 नवंबर 2021 शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जनपद पंचायत लखनपुर के सभाकक्ष में किया जाएगा।
रोजगार मेले में डाटा एंट्री ऑपरेटर, सिविल इंजीनियर, सेल्समैन, सेल्स एग्जिक्यूटिव, एडवाइजर, मैनेजर, सर्विस मैनेजर, टैक्नीशियन, रिलायंस प्लानिंग ऑफिसर, इंडस्ट्रीयल टेलर आदि के लगभग 406 पदों की भर्ती किया जाएगा। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और बारहवीं पास होना अनिवार्य है।

25000 तक होगी सैलरी

अलग-अलग नियोक्ताओं द्वारा प्रतिमाह 8000 से 25000 रुपये मासिक वेतन कार्य क्षमता अनुसार भुगतान किया जाएगा। जिले के इच्छुक युवाओं और समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों के लिए योग्यता रखते हैं वे अपने साथ बायो डाटा और शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की 2 फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण लाइवलीहुड कॉलेज अंबिकापुर से संपर्क किया जा सकता है।