रायपुर :- गोल्ड की इन्फ्रावेन्चर चिट फण्ड कंपनी (जी के बेंचर कंपनी) के दो डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है. रायपुर पुलिस ने गोल्ड इन्फ्रावेन्चर चिटफण्ड कंपनी के 2 डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने 6 साल में रकम दोगुना करने का झांसा देकर पीड़ितों से लाखों की ठगी की थी. दोनों डायरेक्टर रायपुर और बलौदाबाजार के रहने वाले हैं. डीडी नगर थाने का यह मामला है. अब तक कुल 58 लोगों को इन्होंने धोखाधड़ी का शिकार बनाया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सनद कुमार साहू ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पौनी धरसींवा का निवासी है तथा कृषि कार्य करता है फरवरी मार्च 2015 में प्रार्थी के एक मित्र द्वारा प्रार्थी को बताया गया कि गोल्ड की इन्फ्रावेन्चर का कार्यालय अग्रसेन नगर रायपुरा डी.डी.नगर रायपुर में है जिसका मालिक संजय धर बडगईया है, जो रकम जमा कराकर 06 साल बाद दोगुना रकम देता है। जिस पर प्रार्थी उक्त कंपनी में 70,000/- रूपए निवेश किया था. कुछ दिन बाद उक्त कार्यालय लालपुर न्यू राजेन्द्र नगर में स्थानांतरित हो गया.
रकम निवेश करने के बाद पता किया तो शंका होने पर प्रार्थी पैसा जमा करना बंद कर दिया तथा कुछ दिनों बाद कार्यालय बंद हो गया मालिक संजय धर बडगईया से संपर्क करने पर मोबाईल बंद होना पाया गया इस प्रकार उक्त कंपनी के मालिक एवं अन्य डायरेक्टरों द्वारा प्रार्थी सहित अन्य लगभग 58 व्यक्तियों को लुभावनी स्कीम देकर उक्त कंपनी में करोड़ो रूपए निवेश कराकर ठगी कर कार्यालय बंद कर फरार हो गए जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 129/2016 धारा 420, 409 भादवि., इनामी चिटफंड धन परिचालन स्कीम अधिनियम 1978 धारा 4,5, 6, एवं छत्तीसगढ़ निक्षेप हित संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 7, 10 का अपराध पंजीबद्ध किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त कंपनी के दो डायरेक्टर धनेश कुमार वर्मा एवं गोर्वधन प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया.
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.