कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी गुरुवार से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। माता के दरबार के लिए पद यात्रा करते समय राहुल गांधी की मुलाकात वहां आए छत्तीसगढ़ के एक किसान से हो गई। बता दें की वह किसान भी वैष्णोदेवी के दार्शन के लिए जम्मू आया था।

छत्तीसगढ़ के किसान से राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ का हाल जाना। जिसके बाद किसान ने भूपेश सरकार की प्रशंसा की और कहा कि हमें खुशी है वे किसानों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। किसान ने राहुल गांधी से बतलाया कि प्रदेश में भूपेश सरकार को ढाई साल हो चुके हैं। इस दौरान भूपेश सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। भूमिहीनों के लिए उन्होंने 6 हजार रुपए की सालाना मदद करने की घोषणा की। किसान ने कहा कि मैंने गोधन न्याय योजना के तहत 85000 का गोबर बेचा है।


बता दें राहुल गांधी कटरा से पैदल ही मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए पहुंचे। आर्टिकल 370 हटने के बाद राहुल गांधी दूसरी बार जम्मू-कश्मीर दौरे पर आए हैं।