कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी गुरुवार से जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। वह जम्मू पहुंचकर सबसे पहले मां वैष्णो के दर्शन के लिए रवाना हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां माता की पूजा करने आया हूं। यहां पर किसी तरह की कोई भी राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता।
वैष्णोदेवी यात्रा के दौरान राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के किसानों से भी मिले और उन्होंने भूपेश सरकार की प्रशंसा की और कहा कि हमें खुशी है वे किसानों के लिए उनकी जमीन और उनके लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं । दरअसल राहुल गांधी यात्रा से वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी मुलाकात छत्तीसगढ़ के किसानों से हो गई, जो वहां दर्शन के लिए आए थे । इस दौरान किसानों ने ही बताया कि वे छत्तीसगढ़ से हैं । किसानों ने भूपेश सरकार की जमकर तारिफ की । ये भी बताया कि उन्हें 6000 हजार रूपये सालाना भूपेश सरकार दे रही है ।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पैदल तेज चलने में माहिर हैं। उनके इस जोश को देखते हुए माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई रिसीविंग समितियां बनाई गई हैं, जो यात्रा रूट पर विभिन्न बिंदुओं पर राहुल का स्वागत करेंगी। राहुल के साथ चलने के लिए कुछ युवा नेताओं को चिह्नित किया जा रहा है, जबकि पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तेज चलने में माहिर न होने के कारण उन्हें यात्रा रूट पर अलग-अलग जगह पर मिलेंगे।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
