नई दिल्ली : 10वीं वा 12वीं पास युवायों के लिए खुशखबरी है। और अगर आप रेलवे का ही इंतजार कर रहे थे तब तो यह सोने में सुहागा है । दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे ने ग्रुप ‘सी’ के 21 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आपको बता दें की इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
rrcpryj.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
अभ्यर्थी का किसी भी बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो । वहीं तकनीशियन (III) पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी की उम्र
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थियों को आयु सीमा में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
जरूरी तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि – 26 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि –25 दिसंबर 2021
अन्य जानकारियों के लिए नोटिफिकेशन भी अवलोकन कर सकते हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
