रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के पुरे तीन साल होने के मौके पर मंगलवार को ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरा छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की दौड़ लगाएगा।
इस ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ को सुबह 6.30 बजे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करेंगे। भगत सिंह चौक से शुरू होकर यह दौड़ दो अलग-अलग मार्गों से गुजरकर पुनः अपने प्रारंभिक स्थल भगत सिंह चौक पर लौटेगी। दौड़ को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है, इसमें एक 5 किलोमीटर की दौड़ महिला-पुरुष श्रेणी में होगी। इसमें 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। इस वर्ग के प्रतिभागियों के लिए जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, पी.डब्लू.डी. चौक इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है।
प्रथम से दसवें स्थान तक के विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये , तृतीय पुरस्कार 11 हजाररुपये व चतुर्थ से दसवें स्थान तक 21 सौ रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिक और 14 साल से कम उम्र के बच्चों की एक श्रेणी रखी गई है। इस वर्ग में 14 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। इनके लिए कलेक्टर चौक, राजभवन चौक के आगे सी.जी. आर.आर.डी.ए., इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये , द्वितीय पुरस्कार सात हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। इस तरह इन दोनों वर्गों के प्रतिभागियों को अलग-अलग दूरी तय करनी होंगी। इसके साथ ही फोटोग्राफी, स्लोगन, रील प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
