रायपुर। भूपेश सरकार ने प्रदेश के हुक्काबारों को प्रतिबंधित करने का आदेश पिछले दिनों दिया था। लेकिन शासन के इस आदेश पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अब हाईकोर्ट के इस निर्देश को लेकर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में हुक्का बार का संचालन होने नहीं दिया जाएगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के युवाओं में नशे की बढ़ती लत को देखते हुए राज्य के हुक्काबारों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया था। सरकार के इस फरमान के बाद से प्रदेश के हुक्काबारों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई होने लगी।
कई हुक्काबार हो चुके हैं सील
कई हुक्काबार अब तक सील किए जा चुके हैं। यहां तक कि बहुत से लोगों को नोटिस भी जारी कर दिया गया था। इसे लेकर हुक्काबार संचालको ने राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी।
कोर्ट ने आदेश पर लगाया प्रतिबंध
उच्च न्यायालय ने इस पर सुनवाई करते हुए प्रतिबंध के आदेश पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रतिबंध पर भी रोक लगा दी है।
नहीं होने दिया जाएगा हुक्काबार का संचालन- मंत्री
हाईकोर्ट की सुनवाई को लेकर संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने बयान दिया कि हाईकोर्ट ने जो निर्णय किया है, उसके बिन्दुओं को समझने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। मंत्री चौबे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर कानून भी बनाया जाएगा। लेकिन छत्तीसगढ़ में हुक्काबार का संचालन नहीं करने दिया जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
