नई दिल्ली। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स में 200 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती निकली है। यहां आवेदन करने के लिए 31 मार्च 2022 तक का मौका दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cisf.gov.in पर विजिट करके जानकारी पा सकते हैं।

पदों की संख्या – 249

वैकेंसी डिटेल्स

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की पोस्टिंग देश या विदेश कहीं भी हो सकती है। खाली पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए 68 पद और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 181 पद हैं। कुल खाली पदों की संख्या 249 है।

आयु सीमा

18 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए।

कितना होगा वेतनमाह

सिलेक्टेड उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 के अनुसार 25500 रुपए से 81100 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) । इसके अलावा कैंडिडेट्स को राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल और एथलेटिक्स में प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस

कैंडिडेट्स का चयन फिजिकल, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

कैंडिडेट्स cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।