रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 दिन के दौरे के बाद गुरुवार रात रायपुर पहुंचे। जहा नगरीय निकाय में जीत हासिल करने वाले कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे और मुख्यमंत्री बघेल का जोरदार स्वागत किया। नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी का पत्ता साफ किया तो इस पर सीएम बघेल ने कहा कि सभी जगहों पर नगर सरकार बनाएंगे साथ ही बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी कांग्रेस के सामने टिक नहीं पाई, उन्होंने कहा कि जहां जरूरत पड़ेगी, तो निर्दलियों के साथ नगर सरकार बनाएंगेऔर आने वाले समय में और बेहतर करेंगे।

बीजेपी दूर-दूर तक नहीं है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार के कामों पर विश्वास जताया है और इसका नतीजा निकाय चुनाव में आपके सामने हैं। नगर निगमों में महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष के चयन सीएम ने कहा कि जिन्हें निकाय का प्रभारी बनाया गया है, वे बैठक में तय करेंगे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने दी बधाई

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पार्टी की शानदार जीत ने एक बार फिर रकार की जनहितकारी नीतियों पर मुहर लगाई. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने लिखा कि सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संगठन के मुखिया मोहन मरकाम साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी।