नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल में ऑफिसर बनने के लिए असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारी) के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Coast Guard की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 6 दिसंबर 2021
आवेदन की आखिरी तारीख: 17 दिसंबर 2021
किन पदों पर होगी भर्ती
जीडी, सीपीएल (एसएसए) – 40 पद
टेक्निकल (इंजीनियरिंग), टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल) – 10 पद


योग्यता
जनरल ड्यूटी – 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री। 60% अंकों के साथ मैथ्स और फिजिक्स में इंटरमीडिएट या 12वीं कक्षा पास।
वाणिज्यिक पायलट – 60% अंकों के साथ कक्षा 12वीं (फिजिक्स और मैथ्स) पास।
तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल) – 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री।
इंजीनियरिंग शाखा – नौसेना वास्तुकला या यांत्रिक, समुद्री या मोटर वाहन या मेक्ट्रोनिक्स या औद्योगिक और उत्पादन या धातु विज्ञान या डिजाइन या वैमानिकी या एयरोस्पेस की डिग्री।
इलेक्ट्रिक ब्रांच – इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार या इंस्ट्रुमेंटेशन या इंस्ट्रुमेंटेशन और नियंत्रण या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार या पावर इंजीनियरिंग या पावर इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री।
आयु सीमा
सामान्य ड्यूटी – 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2001 के बीच जन्म
कमर्शियल पायलट एंट्री (सीपीएल-एसएसए) – 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2003 के बीच जन्म
तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल) – 01 जुलाई 1997 से 30 जून 2001 के बीच जन्म
अधिक जानकारी के लिए Indian Coast Guard की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर जानकारी ले सक्ते है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
