देश में बढ़ते ओमीक्रॉन मामलों के बीच अब भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दिल्ली में ओमिक्रोन वैरिएंट के 4 नए मामले सामने आए हैं मतलब इन्हें मिलाकर दिल्ली में अबतक ओमिक्रोन वैरिएंट के 6 मामले सामने आए हैं। कुल 6 में से 1 मरीज ठीक हो चुका है अगर देश की बात करें तो राजधानी दिल्ली को मिलाकर 8 राज्यों में ओमिक्रोन वैरिएंट मिल चुका है। जिसमे राजस्थान में 20 ,कर्नाटक में 9 , गुजरात में 3 ,केरल में 4, आंध्र प्रदेश में 1, दिल्ली में 6 ,चंडीगढ़ में 2 है।
ओमिक्रोन के खिलाफ वैक्सीन की दो डोज काफी नहीं डब्ल्यूएचओ के आकलन से सहमति जताते हुए आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सोमवार को एक प्रयोगशाला विश्लेषण प्रकाशित किया, जिसमें कहा गया है कि कोरोना रोधी वैक्सीन की दो डोज से ओमिक्रोन के खिलाफ मजबूत एंटीबाडी नही बनती है।


तेजी से फैल सकता है ओमीक्रॉन का खतरा
डब्ल्यूएचओ ने रविवार को जारी एक बयान में कहा है कि ओमिक्रोन को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। इसमें हुए बदलाव से संक्रमण तेजी से फैल सकता है और कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ सकते हैं। कई कारणों से यह वैरिएंट आफ कंसर्न विश्व के लिए बड़ा खतरा बन गया है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
