रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने स्कूल संचालन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने साफ कर दिया है कि जिन स्कूलों में कोरोना के मामले बढ़ेंगे वो स्कूल बंद होंगे। बता दें कि बीते दिनों रायगढ़ के नवोदय विद्यालय में 24 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना के मामले रायगढ़ से ही सामने आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक कोविड नियंत्रण की 5 सदस्यीय टीम रायगढ़ के नवोदय विद्यालय जाएगी। जहां स्कूल में लगातार बच्चों के संक्रमित होने की जांच की जाएगी। जिससे ये पता लगाया जा सके कि बच्चों में ओमिक्रॉन के कोई लक्षण या वे इस वेरिएंट की चपेट में तो नहीं आ गए हैं। इस बात की जांच के लिए बच्चों का सैंपल लेकर उसे भुवनेश्वर भेजा जाएगा। अब तक रायगढ़ नवोदय विद्यालय में 24 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। जबकि पूरे जिले में 96 एक्टिव मरीज हैं।
पॉजिटिविटी दर 0.30
प्रदेश में अब फिर से कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। बीते सोमवार को प्रदेश भर में कोरोना के 49 नए मामले सामने आए हैं। ये दिसंबर महीने में एक दिन के भीतर कोरोना मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। लेकिन मंगलवार को सामने आए आंकड़े ने इसे भी पार कर दिया है। संक्रमण की इस बढ़ी दर ने ओमिक्रॉन वैरिएंट की मौजूदगी की आशंका बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग अब सभी पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजने जा रहा है। इन सबके बीच स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। प्रदेश में पॉजिटिवीटी दर 0.30 है। राहत की बात ये है कि जितने भी मरीजों की पहचान छत्तीसगढ़ में हो रही है, उनमें ओमिक्रॉन के एक भी मामले नहीं हैं।
मंगलवार को प्रदेश में 69 मामलों की पहचान
28 दिसंबर (मंगलवार) को प्रदेश में 69 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 19 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए हैं। मंगलवार को हुए 22 हजार 699 सैंपलों की जांच में 69 लोगों संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही मंगलवार को प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 0.30 रहा। वहीं सबसे ज्यादा संक्रमित मामलों वाले जिलों की बात करें तो रायगढ़ और जांजागीर-चांपा जिले में 14-14 मामले मंगलवार को सामने आए हैं। इसके बाद रायपुर में 13 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
