रायपुर। ‘बसपन का प्यार’ गाने से स्टार बने सहदेव दिरदो का मंगलवार शाम एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद सहदेव को सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। सहदेव अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, सहदेव की हालत में अब काफी सुधार है और वो खतरे से बाहर हैं।
बता दें कि घटना के वक्त से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे , रात करीब 10 के बाद सहदेव को होश आया फ़िलहाल अभी वो खतरें के बाहर बताए जा रहे है।
मुख्यमंत्री ने दिए थे बेहतर उपचार के निर्देश
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर टीकू सिन्हा ने बताया है कि सहदेव होश में आ गए हैं और वो अब बातचीत भी कर रहे हैं। सहदेव के सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट भी कराए गए हैं। सेहत में सुधार होने पर अब उन्हें रायपुर या विशाखापट्टनम रेफर करने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि 12 घंटे के ऑब्जर्वेशन के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं और अपने परिवारवालों से बातचीत भी कर रहे हैं। वही मुख्यमंत्री सहित बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए थे , सभी लोग अब सहदेव के जल्दी से ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
